Friday, February 13, 2009

Happy Valentine's day

प्यार खुश्यों का पैगाम है
प्यार मीठा सा इक जाम है
प्यार जीने की उम्मीद है
प्यार जीवन का इक नाम है
प्यार करके तो देखो कभी
प्यार है very very easy

प्यार "मीरा" का प्यारा भजन
प्यार दिल वालों की अंजुमन
प्यार हर दिल मैं आबाद है
प्यार "शीरीं" है "फरहाद" है
प्यार "मजनूं" है "लैला" भी है
"हीर" है प्यार "राँझा" भी है
प्यार "राधा" है और "श्याम" है
प्यार खुश्यों का पैगाम है
प्यार मीठा सा इक जाम है
प्यार जीने की उम्मीद है
प्यार जीवन का इक नाम है

प्यार रिम झिम सी बरसात है
प्यार तो चांदनी रात है
प्यार तो दिल की आवाज़ है
प्यार कुदरत का इक राज़ है
प्यार शबनम की इक बूंद है
प्यार हर शै में मौजूद है
प्यार ही सुब्ह और शाम है
प्यार खुश्यों का पैगाम है
प्यार मीठा सा इक जाम है
प्यार जीने की उम्मीद है
प्यार जीवन का इक नाम ही

प्यार सूरज की उगती किरण
प्यार साहिल की ताज़ा पवन
प्यार नगमा कोई खास है
प्यार नाज़ुक सा एहसास है
प्यार की इक अलग शान है
प्यार की अपनी पहचान है
कौन कहता है गुम्नाम है
प्यार खुश्यों का पैगाम है
प्यार मीठा सा इक जाम है
प्यार जीने की उम्मीद है
प्यार जीवन का इक नाम है
प्यार करके तो देखो कभी
प्यार है very very easy .
वसी बस्तवी

10 comments:

  1. अच्छी कविता है, अच्छे शब्दों का चयन | अच्छी लगी, बल्कि बहुत अच्छी है |
    लेकिन वसी भाई, एक सवाल पूछना चाहूँगा, आपके शीर्षक में ये वैलेंटाइन क्या कर रहा है ?

    ReplyDelete
  2. bahut badiya hai bhai!

    Vaise title bar me title likhna bhool gaye aap!

    ReplyDelete
  3. http://azim1070.wordpress.com/

    Visit Azim sir's blog.

    ReplyDelete
  4. Bahut umda rachana hai Wasi ji aapki! Kaafi kareeb se pyar ko dekha hai aapne! KYa aapko pyar mila! Bahut khusnaseeb hain aap.

    ReplyDelete
  5. hey buddy good one i m following ur blog plz chk my blog too n try to follow it....

    ReplyDelete
  6. really yeh ek bahut hi savendansil kavita hain jise padkar kisi ke bhi harday me pyar jag jaye . Tarif karni hogi aisi kavita ki aur ise banane wale kavi ki jise pyar ka bahut hi gehara arth chhupa ho. vastav me maja aa gaya

    ReplyDelete
  7. is poem me emotionally atach h nice poem

    ReplyDelete
  8. bahut acchi poem hai...... dil ko chuu gayi...

    ReplyDelete
  9. saaaale aur koi kaaam nhi hai tujhe...
    wl,thnx for nice poem..
    good thinking power,

    ReplyDelete